बंडा: हटा: ग्राम कांटी में जन चौपाल का आयोजन, कलेक्टर ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश
Banda, Sagar | Apr 21, 2026 ग्राम कांटी में सोमवार शाम करीब 6 बजे से जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की तत्काल ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका समाधान करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास, जमीन संबंधी विवाद, पेंशन, किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याएं बताई।