🩺 टीबी मुक्त भारत अभियान को गति | जिला पदाधिकारी ने स्क्रीनिंग, TPT एवं समयबद्ध जांच पर दिया विशेष जोर
मुख्य बिंदु :
🎯 सभी प्रखंडों में टीबी स्क्रीनिंग, 100% TPT एवं Differentiated TB Target की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश।
💻 जिले में अब तक हुए सभी एक्स-रे स्क्रीनिंग का विवरण निक्षय पोर्टल पर अगले दिन तक अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश।
🔬 प्रत्येक प्रखंड में 10 से अधिक NAAT Testing सुनिश्चित कर संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान एवं उपचार में तेजी लाने पर बल।
🤝 टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यान्वयन के निर्देश।
🇮🇳 विकसित भारत • समृद्ध बिहार • आदर्श जहानाबाद की दिशा में टीबी मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सतत प्रतिबद्ध।
11 views | Jehanabad, Bihar | Aug 5, 2026