बिजनौर: मंडावर के मुख्य बाजार में नगर पंचायत और पुलिस की टीम ने सरकारी जमीन पर हटवाया अतिक्रमण
Bijnor, Bijnor | Dec 30, 2025 बिजनौर में मंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लगाई गई सब्जी की दुकानों को नगर पंचायत और पुलिस टीम ने हटवाया है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे नगर पंचायत और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान को पूरी तरह से ध्वस्त करा कर अवैध कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। जिससे मार्केट में हड़कंप मचा रहा