लोहाघाट: बिशंग़ के कोट महरा गांव में सौ साल बाद लगे 22 दिवसीय जागर के सातवें दिन भंडारे में सुई चनकांडे के लोगों ने दी सेवाएं
बुधवार को शाम पांच बजे देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया कि कोट माहरा लोहाघाट में देवी जागर के सातवें दिन भंडारे के आयोजन में सुंई चनकांडे के लोगों ने सेवाएं दी। जागर के आयोजन में जागर गायक पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह ने महाभारत और रामायण कालीन गायन के बाद देवी-देवताओं का आह्वान किया। जिसमें देवडांगर अवतरित हुए।