लोहाघाट: विकास खंड लोहाघाट में विंडातिवारी के दिगालीचौड़ में दो दिवसीय हरेला महोत्सव का समापन हुआ
बुधवार को ब्रह्म देव मंदिर में पंडित मोहन पांडेय और प. संजय पांडेय की पूजा अर्चना के बाद ब्रह्म खल में देव गददी लगी। जहां देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण कर आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे देव डांगर श्रद्धालुओं के साथ खाली रथ के साथ जवानी गढ़ के बाद ढुंगाबोरा तक गए। जहां पर हुल्का देवी का मायका बताया जाता है।