राजपुर: योग सप्ताह: सांसद चिंतामणि महाराज ने किया मिस्ड कॉल पंजीयन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ने की की अपील
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से 21 जून तक मनाए जा रहे योग सप्ताह के तहत देशभर में अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत राजपुर के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा सांसद