सादाबाद: दुष्कर्म के मुकदमे से संबंधित आरोपी का शव गांव के बाहर पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला
जनपद हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विसी के बाहर पेड़ पर दुष्कर्म के मुकदमे से संबंधित आरोपी सुनील पुत्र सुरेश चंद्र का संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।