गोरखपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व परिषद पर्यवेक्षक ने योजनाओं की समीक्षा की, घरौनी वितरण शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
राजस्व परिषद पर्यवेक्षक व स्पेशल ड्यूटी अफसर सुनील कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अंश निर्धारण, रियल टाइम खतौनी, एग्री स्टैक, कृषि गणना सहित राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने घरौनी वितरण को शत-प्रतिशत पूरा करने और अंश निर्धारण की त्रुटियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। झा ने डिजिटल क्रॉप सर्वे को किसानों के लिए लाभकारी बताया।