गोरखपुर: डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनेगा अत्याधुनिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र
गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में एक आधुनिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र में हाई-स्पीड इंटरनेट सहित 250 कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्रों को परीक्षा देने में किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। डीडीयू प्रशासन ने इस परियोजना की कार्ययोजना तैयार कर ली है, जिसमें करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।