गोरखपुर: पटरी व्यवस्थाओं ने कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा, वेंडिंग जोन को पटरी व्यवसायियों को आवंटित करने की उठाई मांग
पटरी व्यापारी पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप मद्धेशिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांग है कि शहर में स्थापित वेंडिंग जोन का आवंटन सीधे पटरी व्यवसायियों को किया जाए और इसका निजीकरण न हो। उनका तर्क है कि निजीकरण से दबंगई और वसूली की समस्याएं बढ़ेंगी, जिससे पटरी व्यवसायियों का उत्पीड़न होगा।