गोरखपुर: अमेरिका से प्रवासी भारतीयों के निष्कासन के विरोध में कांग्रेसियों ने गोलघर में सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
कमेटी ने गोलघर गांधी प्रतिमा से इंदिरा गांधी की मूर्ति तक विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीयों के जबरन निष्कासन और अमानवीय व्यवहार से वे आर्थिक संकट में हैं, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि वे अपने "56 इंच के सीने" का परिचय कब देंगे।