गोरखपुर: जिले में एक्सपायरी प्रोडक्ट और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कसा शिकंजा, चार उत्पाद हुए प्रतिबंधित
खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक्सपायरी डेट के प्रोडक्ट और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग द्वारा की गई जांच में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद चार उत्पादों को बाजार में प्रतिबंधित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया।