मोतिहारी: सुरहां में आरोपी के बदले निर्दोष के घर घुसकर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने की पिटाई, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
सुरहां में मुफस्सिल थाना की पुलिस रविवार रात एक न्यायालय के वारंटी पन्नलाल महतो को पकड़ने गई थी। परन्तु वह पन्नलाल साह के घर मे घुस गई, व उसे गिरफ्तार करने लगी। उसके द्वारा विरोध करने पर पुलिस पिटाई कर दी। काफी देर बाद आधारकार्ड दिखाने के बाद पुलिस छोड़ी। घटना को लेकर पीड़ित पन्नलाल साह ने एसपी को सोमवार को लिखित आवेदन देकर उक्त पुलिस अधिकारी की शिकायत की है।