मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी ने जिला के सभी प्रखंडों के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन को किया रवाना
पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरभ जोरवल ने समाहरणालय परिसर से जिला के सभी प्रखंडों के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड मे मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन उपलब्ध कराया गया है।जिसके माध्यम से संबंधित प्रखंड में रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन दो गांव में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का उपचार किया जाएगा।