मोतिहारी: पतौरा लाला टोला में जमीन पर बाउंड्री करवाने गए एक स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल,चल रहा हैं ईलाज
पतौरा लाला टोला में अपनी जमीन पर बाउंड्री करवाने गए एक स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्वर्ण व्यवसायी रवीश कुमार अपने पिता के नाम पर निबंधित जमीन पर बाउंड्री करवाने गया था, इसी बीच जानलेवा हमला कर दिया। मुफस्सिल थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जूटी हैं |