मोतिहारी: नौरंगिया गांव में थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर मारपीट मामले का नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में लखौरा पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर मारपीट मामले का नामजद आरोपी ब्रजेश कुमार उर्फ बिजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।