रीठी: करिया पाथर में खेत में काम कर रही 24 वर्षीय महिला को सर्प ने काटा, अस्पताल में इलाज जारी
Rithi, Katni | Aug 21, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के करिया पाथर में खेत में काम कर रही 24 वर्षीय उमा बाई को अचानक सर्प ने काट लिया। सर्पदंश के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए रीठी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।