चूरू: चूरू में स्वर्णकार समाज की बैठक, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विचार-विमर्श किया गया
Churu, Churu | Aug 3, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर 2 बजे दुर्गा भवन चूरू में स्वर्णकार समाज के बंधुओं द्वारा आयोजित धार्मिक बैठक श्रद्धा और समाज सुधार की प्रेरक मिसाल बनी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सावित्री शक्ति कोटड़ी वाली एवं श्री अजमीढ़ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बैठक में समाज के अनेक प्रमुखजनों ने भाग लिया।