चूरू: चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने जुहारपुरा रेलवे स्टेशन से 13 वर्षीय नाबालिग बालक का रेस्क्यू किया, CWC के समक्ष पेश किया जाएगा
Churu, Churu | Aug 2, 2025 चूरू की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने शनिवार को एक 13 वर्षीय नाबालिग को जुहारपुरा रेलवे स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह नाबालिग रेवाड़ी से बीकानेर जा रही ट्रेन में सफर कर रहा था और संभवतः अनजाने में जुहारपुरा स्टेशन पर उतर गया। चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बालक को अपने संरक्षण में लिया।