बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश के नवादा आगमन पर राजद नेता सरवन कुशवाहा ने अपने आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, पंचायतों की मजबूती एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग, विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
Nawada, Nawada | Jul 11, 2026