सहार: एकवारी गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किराना दुकानदार की मौत, मच गई चीख-पुकार
Sahar, Bhojpur | Apr 13, 2026 सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में रविवार की देर रात विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किराना दुकानदार की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव वार्ड नंबर 10 निवासी मन बोधन साह के 56 वर्षीय पुत्र कमिंद्र साह है।वह पेशे से किराना दुकानदार थे एवं गांव में ही किराना दुकान चलाते थे