ब्रह्मपुर: नैनीजोर हत्याकांड: गायघाट मौजे की ज़मीन पर स्वामित्व को लेकर पहले भी चली थीं गोलियां, मामला न्यायालय में लंबित
नैनीजोर में फसल कटवाने गए किसान की हुई हत्या मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल है। घटना शनिवार देर रात्रि 11 बजे की है जब किसान तारकेश्वर यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 28-30 वर्षों से दियारा की जमीन का विवाद चल रहा है।