गाज़ियाबाद: गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल का डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने किया निरीक्षण
गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतगणना स्थल बनाया गया है। सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने खुद मौके पर पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा वही रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की जांच की और उन्होंने वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी चेक करवाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए।