अवैध धान के भंडारण पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, दो दिनों में 6 स्थानों से धान एवं चावल जब्त... कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम कर रही सख्त कार्रवाई...
20 नवंबर को कोमाखान स्थित मेसर्स गुरुदेव इंडस्ट्रीज राइस मिल में भौतिक सत्यापन के दौरान कमी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई... यहां कुल 4,412 कट्टा धान एवं 1,160 कट्टा चावल जब्त किया गया... इसी तरह तहसील बसना के ग्राम जलकोट में बसंत प्रधान पिता डमरूधर प्रधान के पास से 51 पैकेट अवैध धान मिलने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की गई... तहसील कोमाखान के ग्राम बोड़रीदादर निवासी सरोज चंद्राकर पति नरेश चंद्राकर के गोदाम से भी 200 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया...
#action #Goodgovernance
#DhanKharidi2026
#DhanKharidi
#mahasamund