घोड़ाडोंगरी: नागपुर गोरखपुर के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन,घोड़ाडोंगरी में भी दिया गया स्टॉपेज
नागपुर गोरखपुर के बीच रविवार को स्पेशल ट्रेन शुरू की गई। इस स्पेशल ट्रेन का घोड़ाडोंगरी में भी स्टापेज दिया गया। रविवार दोपहर 12बजे नागपुर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन घोड़ाडोंगरी पहूंची। 3मिनट रुकने के बाद गोरखपुर की ओर रवाना हुई। रेलवे के मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन शुरू की है।