घोड़ाडोंगरी: टोटीडोह गांव में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के टोटीडोह गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार टोटीडोह गांव में सुगवती अखंडे ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।