घोड़ाडोंगरी: खमालपुर गांव में जीप ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार युवक की हुई मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के खमालपुर गांव में रविवार रात8.30 बजे जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि खमालपुर में जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 100डायल के माध्यम से घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया