घोड़ाडोंगरी: धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियां ने किया हमला, घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती
धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिसे सभी घायल हो गए। घायलों को रविवार रात करीब 8 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल इटारसी एवं सारणी के करीब 40 से 50 लोग धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए थे।