घोड़ाडोंगरी: सारनी राजडोह के पास सड़क पर गंभीर हालत में पड़े मिले युवक को 100 डायल ने अस्पताल में कराया भर्ती
सारनी राजडोह के पास सड़क पर गंभीर हालत में मिले युवक को 100 डायल ने शनिवार सुबह घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 100 डायल से मिली जानकारी के अनुसार सारनी राजडोह के पास छिंदवाड़ा जिला निवासी मुकेश कायदा सड़क पर गंभीर हालत में मिला।