गढ़ी: वजवना में सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता के भतीजे की इलाज के दौरान हुई मौत
Garhi, Banswara | May 29, 2026 गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत -बांसवाड़ा परतापुर मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे वजवना के पास गुरुवार दोपहर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको गंभीर हालत मे उदयपुर रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह 11बजे मिली जानकारी अनुसार हादसे मे गंभीर घायल भाजपा नेता के भतीजे नरेश राठौड़ उम्र 22 वर्ष निवासी भीमसोर कि मौत हो गई।