गढ़पुरा: कुम्हारसों में कस्तूरबा गांधी छात्रावास में घटिया ईंट लगाने से आक्रोषित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारसों में कस्तूरबा गांधी छात्रावास निर्माण में घटिया ईंट उपयोग करने से आक्रोषित ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है। इस दौरान मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने वरिय अधिकारियों से जांचो उपरांत गुणवत्ता पूर्ण काम करवाने की मांग किया है।