गढ़पुरा: NPS सोनमा पूर्वी भाग के चार छात्र पागल सियार के हमले में जख्मी
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के सोनमा गाँव स्थित NPS सोनमा पूर्वी भाग के चार छात्र को पागल सियार ने वर्ग कक्ष में ही काटकर जख्मी कर दिया। सभी छात्रों को विद्यालय प्रधान प्रभाकर झा ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा लाया जहां इलाज के बाद सभी को अपने-अपने घर भेज दिया गया.