गढ़पुरा: कुम्हारसों मुखिया ने सड़क हादसे में घायल राहगीर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया, मानवता की मिसाल पेश की
गढ़पुरा बखरी मुख पथ के भंसी मोड़ के समीप सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और सड़क पर तड़प रहा था। इस बीच रास्ते से गुजर रहे कुम्हारसों पंचायत के मुखिया सौरभ कुमार ने सड़क पर तड़पते युवक को देखकर अपनी कार रोका और सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा पहुंचाकर घायलों का जान बचाकर मानवता का मिसाल पेश किया।