मोठ: 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों में मिला मासूम का शव, मोंठ में मची सनसनी; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Moth, Jhansi | May 29, 2026 झांसी के मोंठ कस्बे में 11 दिन से लापता 13 वर्षीय किशोर प्रेम वर्मा उर्फ डब्बू का शव गल्ला मंडी में गेहूं की बोरियों के बीच सड़ी-गली हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।