कानपुर: चकेरी में पुलिस ने भाजपा नेता की गाड़ी से हटवाया हूटर व हॉर्न
चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग लगाकर गाड़ियों में लगे अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न उतरवा दिए। इस दौरान एक गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था और स्टीकर चिपका था, जिसमें जिला प्रमुख लिखा था।गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर रौब गांठना चाहा लेकिन पुलिस के आगे उसकी एक न चली। पुलिस ने अपनी कार्रवाई की और गाड़ी में लगे अवैध हूटर को उतरवा दिया।