बांधवगढ़: उमरिया: वजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
6 मई बुधवार समय 11 बजे कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में कुपोषण मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी परियोजनाओं में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण प्रतिमाह 11 से 20 तारीख तक आयोजित होने वाले वजन अभियान से पूर्व आयोजित किया गया।