सहजनवा: घघसरा में दर्दनाक हादसा: भट्ठे पर मिट्टी मिलाने वाली ट्रैक्टर मशीन बनी मौत का कारण, वृद्ध की मौके पर गई जान
पाली क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा अंतर्गत जसुलीपार में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय चाददेव पुत्र लहुरी की मौके पर ही मौत हो गई। वह नचनी गांव के निवासी थे और गेहूं कटाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर देखने गए थे। लौटते समय प्रकाश गुप्ता के भट्ठे पर चल रही मिट्टी मिलाने वाली ट्रैक्टर मशीन की चपेट में आ गए।