डंडई: जेएसएलपीएस के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, डंडई में दीदीयों को मिला प्रशिक्षण व सशक्तिकरण का संदेश
Dandai, Garhwa | Nov 5, 2025 डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में बुधवार दोपहर 2:00 बजे महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आई जेएसएलपीएस समूह की दीदियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार, समूह सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान से जुड़ी जानकारी दी गई।