नाबालिगों को अपराध की दुनिया में धकेल रहे नशा और सट्टा माफिया - कन्हैया अग्रवाल
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर सहित प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ने की मूल वजह नशे का कारोबार, सट्टा और जुआ है।
कन्हैया अग्रवाल का आरोप है कि शराब, गांजा, अफीम, चरस और नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के साथ सट्टा-जुआ भी नए अपराधियों की फौज तैयार कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन अवैध गतिविधियों में नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे बच्चे धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में धकेले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल की कुछ घटनाओं में नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई है, जो बेहद चिंताजनक है। कन्हैया अग्रवाल ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कमिश्नरेट को पूरी तरह अधिकार और कार्रवाई की स्वतंत्रता देने के साथ अपराधियों को कथित संरक्षण �
Raipur, Raipur | Sep 1, 2026