मुशहरी: मुजफ्फरपुर: डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने कहा, बिहार भवन से पत्र मिलते ही शाही लीची भेजने की तैयारी शुरू
राष्ट्रपति प्रधानमंत्री गृह मंत्री रक्षा मंत्री सहित अति विशिष्ट लोग मुजफ्फरपुर के शाही लीची का स्वाद चखेंगे। जिसे लेकर लीची उत्पादकों के साथ बैठकें भी की गई है। अभी हार्वेस्टिंग स्टेज में है जैसे ही शाही लीची की तोड़ने की स्थिति बनेगी उसे उचित रखरखाव और माध्यम से दिल्ली के बिहार भवन भेजा जाएगा जहां से अति विशिष्ट व्यक्तियों को लीची प्रदान की जाएगी।