खलीलाबाद: कौड़िया टोला के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अनदेखी पर खुद बनाई सड़क, श्रमदान और चंदे से शुरू हुआ निर्माण कार्य
बेलहर ब्लॉक के ग्राम सभा कोलकी चमरसन गांव के कौड़िया टोला में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अनदेखी से परेशान होकर स्वयं सड़क निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग के बावजूद सड़क नहीं बनी। बरसात में जलभराव से आवागमन प्रभावित होता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और अपने खर्च से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया।