सागर नगर: शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान शुरू
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय संभागीय आई टी आई सागर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत संस्था प्राचार्य श्री सुनील देसाई द्वारा एनसीसी कैडेट एवं संस्था प्रशिक्षणार्थियों के साथ परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया उन्होने इस अवसर पर पर्यावरण के सुधार हेतु सभी को 05 जून से 30 जून तक एक पेड़ रोपित कर उसकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया |