खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, कब्जे से जेवर और नकदी की बरामदगी
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जेवरात, एंड्रॉयड मोबाइल, लाल पर्स, सिम, जेवर की खरीद पर्ची तथा 320 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नसीम उर्फ पिंटू निवासी शेरपुर (मगहर) के रूप में हुई है।पुलिस मीडिया सेल ने मंगलवार सायं 05 बजे दी।