छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नोखा। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार को राजकीय मांगीलाल बागड़ी पीजी महाविद्यालय, नोखा के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई देहात बीकानेर के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में राज्य सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव बहाल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः शुरू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के नेतृत्व विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सरकार को जल्द चुनाव करवाने का निर्णय लेना चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस महासचिव मुरली गोदारा, छात्र नेता कैलाश पूनीया, रामजस कसवां सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रहित में नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया।