चकरनगर: भरेह पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता का दिया संदेश
मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना भरेह पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस ने 112, 1090, 181, 1098, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा की जानकारी दी।