विभूतिपुर: विभूतिपुर पंचायत समिति भवन के सभागार में खरीफ महाअभियान 2024 का प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
पंचायत समिति भवन के सभागार में कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा खरीफ मौसम में खेती के लिए खरीफ महा अभियान 2024 का प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान सलाहकार समिति विभूतिपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी एवं संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह के द्वारा किया गया। स्वागत सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्यप्रकाश ने किया।