विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर उत्तर वार्ड 11 में रुपए के लेनदेन में हुई मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी दिया आवेदन
कल्याणपुर उत्तर वार्ड 11 निवासी चंचल राम के पुत्र सुरेश राम ने स्थानीय थाना में मारपीट को लेकर लिखित शिकायत की है। कहा कि बगल के पड़ोसी से 2 सौ रुपए हमने कर्ज लिया था जिसके बदले हमसे जबरन एक हजार रुपए की मांग करने लगे। मैंने कहा 200 रुपए कर्ज लिए तो 200 रुपए ही देंगे। इतना सुनकर धर्मेंद्र कुमार, कन्हैया कुमार सरिता कुमारी, ललिता देवी एव अन्य ने मारपीट किया।