विभूतिपुर: विभूतिपुर पूरब वार्ड 7 खदियाही में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव किया बरामद
खैराज जाने वाली सड़क में नरहन बांध के समीप कब्रिस्तान के पास से पुलिस ने एक महिला के शव को शनिवार देर संध्या बरामद की। मृतका की पहचान विभूतिपुर पूरब वार्ड 7 खदियाही निवासी रौशन कुमार की 25 वर्षीय पत्नी रिंकी कुमारी के रुप में की गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण में भेजने की तैयारी में जुटी है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।