विभूतिपुर: विभूतिपुर के मोहम्मदपुर सकरा निवासी व्यक्ति ने यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक एवं फील्ड ऑफिसर के खिलाफ किया परिवाद दायर
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा महथी टोले आलमपुर के शाखा प्रबंधक नवीन कुमार नायक एवं फील्ड ऑफिसर हांसी राम दण्डसेना के खिलाफ मोहम्मदपुर सकरा निवासी भोलू राम के पुत्र लक्ष्मण राम ने परिवार दायर की है।फील्ड ऑफिसर ने आवेदन के साथ घर पर पहुंच कर बोले की बैंक से ऋण मिलने से पूर्व आपको 25 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी लगेगा वो लिया लेकिन ऋण अब तक नहीं मिला।