विभूतिपुर: विभूतिपुर के भरपुरा गुमती के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की कटकर मौत
समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड के थाना क्षेत्र अंतर्गत भरपुरा गुमती के निकट ट्रेन की चपेट में आने से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की उम्र करीब 60 बर्ष के आसपास बताई गई है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि मृतक के क्षत-विक्षत शव रहने के कारण अभी तक पहचान नहीं हो पाया है।